ड्रोन तकनीक और कॅरियर संभावनाओं से रूबरू हुए छात्र
प्रयागराज, सितम्बर 3 -- इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के कंप्यूटर विज्ञान विभाग की ओर से गुरुवार को बीएससी कंप्यूटर साइंस भाग-दो एवं भाग-तीन के विद्यार्थियों के लिए ड्रोन टेक्नोलॉजी एंड इट्स एप्लीकेशंस विषय पर कार्यशाला हुई। आईआईटी इंदौर के डॉ. देवेश मिश्रा ने विद्यार्थियों को रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक की मूलभूत अवधारणाओं, एरियल ड्रोन की डिजाइन के सिद्धांतों तथा आधुनिक उद्योगों में इनके बढ़ते उपयोग के बारे में जानकारी दी। बताया कि ड्रोन और मानवरहित हवाई प्रणालियां (यूएएस) आने वाले समय में अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली तकनीक हैं। कृषि, निगरानी, आधारभूत संरचना, मैपिंग और आपदा प्रबंधन समेत विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन के उपयोग पर चर्चा की। ड्रोन का लाइव प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में करियर और शोध के लिए प्रेरित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.