ड्रोन टेक्नोलॉजी से रूबरू हुए विद्यार्थी
प्रयागराज, जुलाई 6 -- बीबीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन तथा इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ड्रोन टेक्नोलॉजी पर उद्योग उन्मुख छह दिनी समर ट्रेनिंग का समापन सोमवार को हुआ। बेंगलुरु से आए विशेषज्ञों ने छात्रों को ड्रोन टेक्नोलॉजी, ड्रोन सिमुलेशन, ड्रोन असेम्बली और ड्रोन पायलटिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। स्किल टेस्ट के आधार पर श्रेष्ठ पांच छात्रों को पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.