देहरादून, अक्टूबर 5 -- उत्तराखंड के युवाओं के कौशल विकास के लिए धामी कैबिनेट ने रविवार को 200 करोड़ की योजना को मंजूरी दे दी। योजना के तहत उच्च शिक्षा ले रहे 1.19 लाख युवा अपनी पढ़ाई के साथ एआई, मशीन लर्निंग जैसे कोर्स कर रोजगार से जुड़ सकेंगे। धामी कैबिनेट ने 24 अहम फैसले लिए। इसमें युवाओं को एआई और ड्रोन टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण, पहाड़ों की खाली जमीन पर सोलर प्लांट और पट्टेदारों को मालिकाना हक शामिल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बनबसा में हुई कैबिनेट की बैठक में युवाओं के कौशल विकास, रोजगार समेत 24 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए सचिव गोपन शैलेश बगौली ने बताया कि कैबिनेट ने अगले पांच साल के लिए 200 करोड़ की मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा कौशल संवर्धन योजना को मंजूरी दी है। साथ ही ...