बिहारशरीफ, जनवरी 22 -- राजगीर में हुई अनुमंडलस्तरीय शांति समिति की बैठक राजगीर, निज प्रतिनिधि। शहर के आरआईसीसी में गुरुवार को सरस्वती पूजा को लेकर अनुमंडलस्तरीय शांति समिति की बैठक की गयी। बैठक में एसडीओ सूर्य प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पूजा के लिए सभी आयोजकों को लाइसेंस लेना होगा। विजर्सन जुलूस की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीजे प्रतिबंधित है। लाउडस्पीकर के लिए अनुमति लेनी होगी। निर्धारित मार्ग से ही विजर्सन जुलूस निकाले जाएंगे। जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था, समय और अन्य शर्तों का पालन करना सभी आयोजकों के लिए आवश्यक होगा। अश्लील, भड़काऊ अथवा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले संगीत पर पूरी तरह रोक रहेगी। किसी भी राजनीतिक दल के झंडे, फोटो या बैनर लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पिछले वर्ष अनुमंडल में 265 स्थानों पर प्रतिमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.