मधुबनी, जून 25 -- मधुबनी, विधि संवाददाता। मुहर्रम पर ताजिया जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी। जुलूस मार्ग पर भारी संख्या में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों के साथ सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- हाई अलर्ट: कड़ी सुरक्षा में निकलेगा ताजिया जुलूसताजिया जुलूस में शांति सुनिश्चित करने के उपाय ताजिया जुलूस में व्यवधान उत्पन्न करने वाले असमाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुहर्रम शांति व सद्भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर गुरुवार शाम मधुबनी शहर में निकाले गए फ्लैग मार्च में लोगों से अपील करते हुए डीएम आनंद शर्मा एवं एसपी योगेंद्र कुमार ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में ताजिया जुलूस में डीजे नहीं बजेगा। डीजे बजाने पर सख्त कार्रवाई होगी। जुलूस में हथियार का प्रदर्श...