ड्रोन कैमरे से बकरीद पर होगी निगरानी
हरदोई, मई 25 -- हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बकरीद को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के सम्बन्ध में बैठक हुई। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली जाएगी। यदि किसी भी असामाजिक या अराजक तत्व ने शांति व्यवस्था भंग करने या सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा सुरक्षा प्रबंधों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बकरीद पर्व को पूर्णतः शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। यह भी पढ़ें- बकरीद पर मेरठ में हाई अलर्ट; 173 ईदगाह और 515 मस्जिदों में होगी नमाज पर्व के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.