लातेहार, मार्च 6 -- झारखंड के लातेहार में गुरुवार को बवाल हो गया। यहां के सदर थाना क्षेत्र के कैमा गांव में ड्रोन कैमरे से जमीन सर्वे के मामले में गुरुवार को ग्रामीणों और पुलिस के बीच तनाव उत्पन्न की स्थिति बन गई थी। गांव वालों के जब्त ड्रोन कैमरा छुड़ाने गई पुलिस पर पथराव किए जाने के बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इससे पहले ग्रामीणों ने थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा, जवान राजेश कुमार सहित आठ पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला फिलहाल शांत है। जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पहले कैमा गांव और आसपास के इलाके में एक निजी कंपनी द्वारा ड्रोन कैमरे से जमीन का सर्वे किया जा रहा था। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए ड्रोन कैमरा छीन लिया था। पुलिस और कंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.