कोडरमा, मार्च 18 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। आगामी त्योहारों को लेकर तिलैया थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर सहित दोनों समुदाय के लोग मौजूद रहे। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि हाईकोर्ट के निर्देश का पालन करना है। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रामनवमी जुलूस के दौरान पूरे थाना क्षेत्र में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी, वहीं मेले में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। साथ ही धार्मिक स्थलों पर भी सीसीटीवी लगाने और जुलूस के दिन छतों की ड्रोन से निगरानी करने की बात कही गई।नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने लोगों से आपसी सद्भाव और शांति के साथ रामनवमी, सरहुल और ईद मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि झुमरी तिलैया शहर हमेशा से भाईचारे ...