कानपुर, फरवरी 19 -- यमुना बेल्ट के गांवों में तेदुए की चहल-कदमी से लोग दहशत जदा है। राजपुर क्षेत्र के छोलापुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर तेंदुए के पदचिह्न दिखने के बाद अब तेंदुए की तलाश तेज हो गई है। उसको पकड़ने के लिए जहां तीन स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं। वहीं उप प्रभागीय वनाधिकारी की अगुवाई में वनरेंज अफसरों की चार टीमें बीहड़ की खाक छान रही हैं। साथ ही घने बीहड़ में ड्रोन कैमरे से भ्ी निगरानी शुरू कराने के बाद भी तेदुआ अभी तक पकड़ से बाहर है। इससेबीहड़ पट्टी के गांवों में दहशत का माहौल बना है। यमुना के बीहड़ में कहीं से भटककर आए तेंदुए की पिछले करीब बीस दिन से हो रही चहल कदमी से बीहड़ पट्टी के गांवों में दहशत का माहौल बना है। हाल ही में बीहड़ पट्टी क छोलापुर के पास स्थित एक ईंट भट्ठे में कच्ची ईंटों पर तेंदुए के पद चिह्न दिखने के बाद जहां गुबार, ...