मधुबनी, सितम्बर 21 -- जयनगर। 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमला बीओपी द्वारा गुप्त सूचना पर ड्रोन की सहायता से नदी मे तैरती 2025 लीटर नेपाली देशी शराब रविवार रात को बरामद की गयी। हालांकि धंधेबाज जवानों को देखते ही नदी में तैरकर नेपाल की ओर फरार हो गये। एसएसबी के अनुसार निगरानी के दौरान शराब धंधेबाजों द्वारा नेपाल की ओर से पानी के बहाव का सहारा लेते हुए रस्सियों से बंधी बोरियों को नदी के रास्ते भारत की ओर लाया जा रहा था। नाका पार्टी द्वारा उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया, जिस पर धंधेबाजों ने बोरियों को नदी के बीच में छोड़कर तेज बहाव एवं नदी की अधिक चौड़ाई का लाभ उठाते हुए तैरकर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे। इसके पश्चात नाका पार्टी द्वारा कमला बैराज की रात्रि ड्यूटी में तैनात कार्मिकों एवं स्थानीय मछुआरों की सहायता से नदी के पानी से कुल 45...