गोरखपुर, फरवरी 28 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राजघाट क्षेत्र के अमुरतानी में छापेमारी की और 55 लीटर कच्ची शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान ड्रोन कैमरे की मदद से अवैध भट्टियों का पता लगाया गया। छापेमारी के दौरान ड्रोन के माध्यम से कच्ची शराब बनाने के अड्डों की निगरानी की गई। मौके से लगभग 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। साथ ही दो दर्जन से अधिक अवैध भट्टियों को तोड़कर नष्ट किया। करीब 350 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दो मामले पंजीकृत किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.