गौरीगंज, मई 26 -- अमेठी। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। गोकशी की घटनाओं को रोकने, कानून व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील इलाकों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरों के साथ हाईटेक निगरानी व्यवस्था लागू की है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर जिले में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरे जिले को चार जोन और 17 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारियों को जोन प्रभारी के रूप में दी गई है, जबकि थाना प्रभारियों को सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। जिले की 112 ईदगाहों पर बकरीद की नमाज अदा की जाएगी तथा 54 स्थानों पर कुर्बानी की व्यवस्था की गई है। इन सभी स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैन...