फतेहपुर, फरवरी 28 -- फतेहपुर,संवाददाता। होली पर पुलिस की ओर से तैयारी पुख्ता कर ली गई है। पर्व पर ला एंड आर्डर बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। एसपी ने सभी थानेदारों को इसके लिए निर्देशित कर दिया है। पूरे जिले में सौ से अधिक मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र चिंहित किये गए हैं। यहां आसमान से ड्रोन निगरानी करेगा और सड़कों पर पुलिस का पहरा होगा। थाना पुलिस सहित इसके लिये एक हजार से अधिक जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में 2573 स्थानों पर होलिका दहन होगा। सभी स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी रहेगी। रंगों की होली के दिन मुख्य मार्गों के साथ गली-मोहल्लों में भी पेट्रोलिंग होगी। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। 20 क्यूआरटी, 50 कोबरा बाइक से पुलिस जवान गश्त करते रहेगें। मिश्रित आबादी वाले 108 क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.