ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से रामनवमी जुलूस पर रखी जायेगी नजर
गया, मार्च 24 -- रामनवमी पर शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए गया पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। जुलूस के सभी रूट का ड्रोन सर्विलांस शुरू कर दी गयी है। रामनवमी से पहले शहर के विभिन्न इलाकों में ड्रोन की सहायता से घरों की छतों की तलाशी ली जा रही है। एसएसपी सुशील कुमार ने कहा सुरक्षा व्यवस्था से किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता है। रामनवमी को लेकर सुरक्षा की तमाम तरह की तैयारियां की गई है। उससे पहले रामनवमी जुलूस के सभी रूट पर ड्रोन तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही शहर के घरों के छतों का फुटेज इकट्ठा किया जा रहा है। शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। असामाजिक तत्वों से कड़ाई से निपटा जाएगा। वैसे लोगों को पुलिस चिन्हित भी कर रही है। बिना लाइसेंस के एक भी जुलूस ना निकले। इसको लेकर सभी थानाध्यक्षों को विशेष निर्देश दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.