जमुई, जून 23 -- अलीगंज निज संवाददाता मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को धमौल थाना परिसर में पकड़ीवर्मा बीडीओ मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में जमुई पुलिस प्रशासन व नवादा पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रबुद्धजनों की शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवादा एवं जमुई जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के अलावा विभिन्न ताजिया समितियों के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन शामिल हुए। अधिकारियों ने मुहर्रम के दौरान निकलने वाले ताजिया एवं अखाड़ों के निर्धारित रूट, उनके पहुंचने के समय तथा संभावित समस्याओं की जानकारी ली तथा लाइसेंस की शर्तों से सभी को अवगत कराया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व के दौरान डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध बैठक में बताया गया कि धमौल थाना क्षेत्र के धमौल, तुर्क...