ड्रोन और तैंतीस कैमरा ट्रैप से दूर हमलावर बाघ
अल्मोड़ा, अगस्त 13 -- सल्ट। मोहान वन क्षेत्र के डबरा सौराल, तड़म और काठ की नाव इलाकों में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए वन विभाग का अभियान जारी है। वन्यजीव को रेस्क्यू करने के लिए दो ड्रोन, 33 कैमरा ट्रैप, दो लाइव कैमरे और नौ पिंजरे लगाए गए हैं। इसके बाद भी हमलावर बाघ पकड़ से बाहर है। एसडीओ काकुल पुंडीर ने बताया कि संवेदनशील गांवों में सुरक्षा बढ़ाने और बाघ को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए अत्याधुनिक उपकरणों का सहारा लिया जा रहा है। गश्ती टीमें क्षेत्र में सुरक्षा उपकरणों जैसे छह एनाइडर, सात फॉक्स लाइट, राइफल और गांधी बंदूक के साथ रात-दिन मुस्तैद हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.