लातेहार, अप्रैल 10 -- लातेहार, संवाददाता। बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के धाधु गांव में जमीन सर्वे को लेकर ग्रामीणों और कंपनी के कर्मियों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार, एनएलसी इंडिया लिमिटेड द्वारा भेजे गए ड्रोन से सर्वे कार्य का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान ड्रोन उड़ा रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने ड्रोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अपने कब्जे में लेकर ग्राम प्रधान बिहारी यादव को सौंप दिया। घटना की सूचना तत्काल मकईयाटांड पुलिस पिकेट को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल ड्रोन को ग्राम प्रधान के पास सुरक्षित रखा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना ग्राम सभा की अनुमति के किसी भी प्रकार का जमीन सर्वेक्षण...