गुड़गांव, मई 12 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य । हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड (एचईपीबी) की 19वीं बैठक सोमवार को देर सांय चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश में औद्योगिक निवेश, विनिर्माण क्षमता तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न औद्योगिक इकाइयों को विशेष प्रोत्साहन पैकेज और अन्य राहत देने के बारे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं से राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावना है। परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन पैकेज को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में कार्यकारी अधिकार प्राप्त समिति (ईईसी) की सिफारिशों के आधार पर एचईपीबी द्वारा मंजूरी दी गई। एटीएल बैटरी टेक्नोलॉजी (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को आईटी व ईएसडी...