ड्रॉ होते-होते बचा IND vs SL पहला टेस्ट, टीम इंडिया को मिला 'किस्मत' का साथ
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका को पहले टेस्ट में 165 रनों से हराकर 2 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। भारत ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर तो यह मैच जीता ही, साथ ही उन्हें किस्मत का भी भरपूर साथ मिला। अगर भारत को यह टेस्ट मैच जीतने में कुछ मिनट की और देरी हुई होती तो मुकाबला ड्रॉ भी हो सकता था। गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने मेजबानों के सामने जीत के लिए 372 रनों का टारगेट रखा था। मैच के पांचवें और आखिरी दिन श्रीलंकाई टीम 206 रनों पर सिमट गई। स्पिनर मानव सुथार ने इस मैच में 10 विकेट लिए, मगर शतक समेत इस मैच में सबसे ज्यादा 211 रन बनाने वाले देवदत्त पडिक्कल को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। मैच खत्म होने के कुछ मिनट बाद बारिश ने दी दस्तक लंच के बाद भारत ने मैच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.