नई दिल्ली, मई 21 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। इस साल होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए ड्रॉ निकाल दिया गया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को कंप्यूटर के जरिये यात्रियों का ड्रॉ निकाला। कुल एक हजार यात्रियों का चयन यात्रा के लिए किया गया है, जिनका ब्योरा वेबसाइट पर डाल दिया गया है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा जून से अगस्त के बीच चलेगी। 50-50 यात्रियों के कुल 20 जत्थे होंगे। जिनमें से 10 लिपुलेख और 10 नाथुला दर्रे से जाएंगे। दोनों रास्ते अब पूरी तरह से मोटर परिवहन योग्य हैं। इनमें बहुत कम रास्ता ही पैदल चढ़ना होता है। रास्ते और जत्थे की जानकारी यात्रा वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।विदेश मंत्रालय ने कहा कि जिन यात्रियों का चयन हुआ है, उन्हें ईमेल और एसएमएस के जरिये जानकारी भेजी जा र...