ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल पहुंचाएंगे टोला सेवक व तालिमी मरकज
बगहा, जुलाई 5 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय विद्यालय से ड्रॉप आउट होने वाले बच्चों को अब टोला सेवक और तालीमी मारकज स्कूल पहुंचायेंगे।बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने शिक्षा की गुणवत्ता और साक्षरता दर को बढ़ाने की दिशा में एक सख्त कदम उठाया है। विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया कि अब 'शिक्षा सेवक' और 'शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज)' को अपने कर्तव्यों का पूरी तरह पालन करना होगा। किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही को विभाग अब बर्दाश्त नहीं करेगा। विभाग ने उनकी जिम्मेदारियों का दायरा बढ़ाते हुए उन्हें महादलित, दलित और अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग के समुदायों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने का जिम्मा सौंपा है。 यह भी पढ़ें- सख्ती: शिक्षा सेवकों के केंद्रों की जांच करेंगे डीईओ और डीपीओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.