पाकुड़, अप्रैल 13 -- प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को स्कूल रूआर 2026 के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीओ मनोज कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुधा कुमारी भी उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान प्रखंड के सभी विद्यालयों में कक्षा एक में नव नामांकन तथा ड्रॉपआउट बच्चों के पुनः नामांकन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। इस दौरान बताया गया कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा तिथिवार कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके तहत 15 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक स्कूलों में दिन-प्रतिदिन (डे-बाय-डे) कार्यक्रम चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- शत-प्रतिशत नामांकन व ठहराव सुनिश्चित करने पर जोर सभी विद्यालय इसी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार...