मुरादाबाद, मार्च 23 -- मुरादाबाद। जिले में परिषदीय स्कूलों से पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों की पहचान कर उन्हें दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने नई पहल की है। नए शैक्षणिक सत्र से सभी स्कूलों में बच्चों की ऑनलाइन ट्रैकिंग व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत किसी भी छात्र के लगातार अनुपस्थित रहने पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत अलर्ट मैसेज मिलेगा। जिले में संचालित 1402 परिषदीय विद्यालयों में करीब एक लाख 42 हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इन सभी को ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ा जाएगा। यू-डायस पोर्टल पर छात्रों का नामांकन, उपस्थिति और शैक्षणिक प्रगति का पूरा रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा। यदि कोई छात्र लगातार कई दिनों तक अनुपस्थित रहता है तो सिस्टम स्वतः अलर्ट जारी करेगा, जो खंड शिक्षा अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारियों और प्रधानाध्यापक तक पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.