पलामू, जुलाई 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में ड्रॉप्सी के कारण रांची रिम्स में इलाजरत कुलदीप महतो की पत्नी लाखों देवी की बुधवार की सुबह 2 बजकर 35 मिनट पर मौत हो गई। इस मृत्यु के साथ ही परिवार में मृतकों की संख्या बढ़कर छः हो गई है। विदित हो कि इससे पहले कुलदीप महतो की 19 जून, उनकी बेटी बबीता कुमारी की 20 जून, दूसरी बेटी इंदु कुमारी की 26 जून, बहू श्वेता कुमारी की 28 जून और बेटे नकुल महतो की 29 जून को मौत हो चुकी थी। परिवार के एक सदस्य सुनील कुमार का अभी भी रिम्स में इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की जांच स्वास्थ्य विभाग की जांच में पहले ही स्पष्ट हो गया है कि मौत की वजह एपिडेमिक ड्रॉप्सी है। मृतक परिवार के घर से लिए गए सरसों के तेल के नमूने की जांच में रांची स्थित स्टेट फूड लेबोरेटरी ने ऑर्गेमोन क...