ड्रॉपआउट रोकने को छात्राओं को नि:शुल्क पुस्तकें वितरित की
अंबेडकर नगर, जुलाई 20 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सावित्रीबाई फुले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की बाजार में छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और विद्यालय में ड्रॉपआउट की समस्या को कम करने के उद्देश्य से सराहनीय पहल की गई। विद्यालय की प्रवक्ता छाया देवी के प्रयास से कक्षा नौ से 12 तक की 21 छात्राओं का चयन कर उन्हें नि:शुल्क पेन तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुमोदित जीव विज्ञान, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों की पुस्तकें वितरित कीं। प्रधानाचार्या सरिता वर्मा ने बताया कि विद्यालय का प्रयास छात्राओं में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने का है। उन्होंने छात्राओं के सर्वांगीण एवं व्यक्तित्व विकास के लिए किए जा रहे उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में जनप्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.