गुड़गांव, दिसम्बर 13 -- गुरुग्राम। स्कूल से लेकर कॉलेज स्तर तक बढ़ते ड्रॉपआउट को रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने विशेष अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। नए शैक्षणिक सत्र से पहले इस ड्रॉपआउट प्रोजेक्ट पर गंभीरता से काम किया जाएगा, ताकि सत्र शुरू होने पर छात्रों का सही और वास्तविक आंकड़ा विभाग के पास उपलब्ध हो सके। इसके तहत न केवल ड्रॉपआउट के कारणों की गहराई से जांच की जाएगी, बल्कि पूरे मामले की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी। इस मुद्दे को लेकर कुछ दिन पहले प्रदेश के सीएम ने भी अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसके बाद अब ड्रॉप आउट को लेकर कहा गया है कि इस पर जिला स्तर पर काम शुरू किया जाए। स्कूलों में ही नहीं बल्कि कॉलेज के छात्रों में भी ड्रॉप आउट पिछले कुछ वर्षों में बढ़ा है। ऐसे में कॉलेज के छात्रों की रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। शिक्षा विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.