सिद्धार्थ, मार्च 19 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा क्षेत्र के गनवरिया पूरब स्थित प्राथमिक स्कूल में परिषदीय स्कूलों के नोडल शिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को शिक्षा से वंचित बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।प्रशिक्षक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षकों को शारदा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने आउट ऑफ स्कूल बच्चों के बेसलाइन मूल्यांकन की प्रक्रिया और शारदा पोर्टल पर डाटा फीडिंग की बारीकियों को समझाया। प्रशिक्षक अभिषेक शुक्ल ने कहा कि बच्चों को स्कूल से जोड़े रखने के लिए भावनात्मक जुड़ाव और खेल आधारित शिक्षण पद्धति बेहद जरूरी है। इससे बच्चों में सीखने के प्रति रुचि बढ़ती है और उनकी उप...