ड्रॉपआउट बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर
प्रयागराज, अगस्त 6 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। विद्यालय से बाहर (ड्रॉपआउट) बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः विद्यालयों में नामांकित कराने के उद्देश्य से संचालित शारदा सर्वेक्षण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गुरुवार को डायट में सभी 24 विकासखंडों के अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) की समीक्षा बैठक हुई।नोडल अधिकारी वीरभद्र प्रताप एवं डॉ. अब्दुल मोहयी ने शारदा सर्वेक्षण के उद्देश्यों, कार्ययोजना एवं क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए सभी एआरपी को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विकासखंडों में परिषदीय शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान एवं उनका शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.