बागपत, मार्च 20 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे की कबीर कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह नाली से पानी निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। जिसमें महिला समेत 10 लोग घायल हो गए, जिनका सीएचसी में उपचार कराया गया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। कस्बे की कबीर कॉलोनी निवासी मोनू ने बताया कि उनका बेटा 12वीं कक्षा का छात्र कार्तिक शुक्रवार को स्कूल जा रहा था। तभी पड़ोसी जॉनी पक्ष के लोग नाली का पानी निकाल रहे थे। जिससे कार्तिक की ड्रेस खराब हो गई। कार्तिक ने विरोध किया, तो पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से कार्तिक पर हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर कार्तिक को बचाने के लिए वहां पहुंचे, तो उन भी हमला कर दिया। इसमें उसके परिवार के मदन, विशाल, सो...