मधेपुरा, मार्च 14 -- आलमनगर एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत बसनवाड़ा ड्रैनेज में गुरुवार की शाम डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव शुक्रवार की सुबह परिजन को सौंप दिया। बताया गया कि बसनवाड़ा वार्ड एक के दुलारचंद मुखिया का पुत्र मनीष मुखिया (37) गुरुवार की शाम करीब पांच बजे घर से कुछ दूरी पर ड्रैनेज के पास शौच करने गया था। काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर घर वाले उसे ढूंढने निकले। करीब 11 बजे रात में बसनवाड़ा ड्रैनेज में कुसहा त्रासदी के दौरान बनी बड़ी खाई में उसका शव उपलाता मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मनीष की मौत के बाद पत्नी सीता देवी और माता अंजुला देवी गहरे सदमे में है। मृतक मजदूरी कर परिवार चलाता था। घटना की सूचना पर एसआई कमलेश कुमार व दीपक कुमार अन्य पुलिस ...