ड्रैगन बोट चैंपियनशिप में बिहार का शानदार प्रदर्शन
पूर्णिया, अक्टूबर 24 -- पूर्णिया। 13वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट चैंपियनशिप में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है। दिल्ली में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार की महिला टीम ने 200 मीटर और 500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं, मिक्स्ड पुरुष-महिला टीम ने 200 मीटर और 500 मीटर स्पर्धा में रजत पदक हासिल कर बिहार की पदक तालिका में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस प्रकार बिहार की टीम ने इन चार स्पर्धाओं में कुल दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। बिहार की टीम के कोच पूर्णिया निवासी शुभम आनंद थे। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपने प्रदर्शन से खेल प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया। महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.