रामपुर, अप्रैल 21 -- रामपुर। बिलासपुर तहसील स्थित ग्राम पिपलिया मिश्र के प्रगतिशील किसान हरदीप सिंह गिल ने पारंपरिक खेती के साथ-साथ नवाचार अपनाकर कृषि क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। उन्होंने एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में ड्रैगन फ्रूट की खेती कर 7 लाख रुपये का शानदार मुनाफा कमाया है। इंटरनेट से प्रेरणा लेकर शुरू की गई इस विदेशी फल की खेती ने उन्हें जिले भर में एक रोल मॉडल बना दिया है। उनके इस प्रयास को शासन-प्रशासन स्तर पर भी खूब सराहा जा रहा है। हरदीप सिंह गिल ने बताया कि मार्च 2019 में अपने खेत में ड्रैगन फ्रूट्स की एलिस रैड व कॉस्मिक चार्ली प्रजाति की खेती शुरू की थी। प्रथम वर्ष में इसकी रोपाई और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं पर 4.80 लाख रुपये की लागत आई थी। फसल लगने के तीसरे वर्ष से फलोत्पादन शुरू हुआ, जिससे उन्हें पहले ही झटके में 1.50 ला...