ड्रैगन फ्रूट की खेती से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
प्रयागराज, सितम्बर 16 -- कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह ने बुधवार को सर्किट हाउस में कृषि अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कृषि विभाग की सभी योजनाओं का कुशलतापूर्वक क्रियान्वयन कर पात्र किसानों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सहायक निबंधक सहकारिता को निर्देशित किया। पशुपालन विभाग की योजनाओं और गोशालाओं के संचालन की समीक्षा करते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। उद्यान अधिकारी से ड्रैगन फ्रूट की खेती के संबंध में जानकारी ली। सदस्य ने संबंधित किसान के खेत पर पहुंचकर ड्रैगन फ्रूट की खेती का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने खेती की जानकारी लेने के साथ मौके पर मौजूद किसानों को ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए जागरूक किया। इसके बाद आयोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.