पीलीभीत, दिसम्बर 23 -- पीलीभीत। चमक धमक से दूर किसान हमेशा ही अपनी रौ में रह कर मेहनत करते हैं और देश के लिए अन्न आदि उत्पादित करते हैं। इसी तरह से जिले के एक पढ़े लिखे किसान ने बहुत ही खामोशी से काम किया। अब उनकी सफलता ने शोर मचा दिया है। दिल्ली में पूसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने आठ दिसंबर को पीलीभीत के किसान को उनकी उत्कृष्ट रूप से की गई खेती के लिए सम्मानित किया है। एक एकड़ में एक साल में 15 लाख की ड्रैगन फ्रूट की पैदावार पर खुद विश्वविद्यालय के जानकारों ने हैरानी जताई। दिल्ली में पिछले हफ्ते मिलिनेयर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड से नवाजे जा चुके चालीस साल के राजपाल पुत्र हरद्धारी लाल साधारण नहीं बल्कि पढ़े लिखे किसान हैं। शिक्षित राजपाल को पूरे यूपी में सर्वाधिक उत्कृष्ट जैविक ड्रैगन फ्रूट की खेती करने के लिए सम्मानित किया गया। पीलीभीत से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.