कटिहार, दिसम्बर 8 -- सेमापुर, संवाद सूत्र मक्का और मखाना की खेती के लिए सूबे में अपनी पहचान बनाने वाला बरारी प्रखंड क्षेत्र अब इन दिनों विदेशी फल ड्रैगन फ्रूट के उत्पादन में अपनी अलग पहचान बना रहा है। आमतौर पर बड़े शादी समारोह में फ्रूट काउंटर की शोभा बढ़ाने वाले इस विदेशी फल की खेती बरारी प्रखंड के बलुवा गांव में बीते चार वर्ष पूर्व शुरू की गई और अब इसका फल भी बाजारो में आने लगा है। फिलहाल इस फल का तो मार्केटिंग प्वाइंट जिले के अलग-अलग बाजारों में इसे बेचा जा रहा है। इस खेती से आकर्षित होकर अन्य किसानों ने भी इस खेती को करने का मन बनाया है। ड्रैगन फ्रूट की खेती किसानों की सूझबूझ की कहानी बयां करती नजर आ रही है। सूझबूझ और तकनीकी का इस्तेमाल किसानों की किस्मत गढ़ रहा है। यही नहीं, उनके लिए कमाई का बेहतर जरिया भी साबित हो रहा है। कई गंभीर बीम...