ड्रेस वितरण के साथ टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी
मेरठ, जून 16 -- गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी में मंगलवार से शुरू होने वाले 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सोमवार को एकेडमी परिसर में प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों को टूर्नामेंट की ड्रेस वितरित की गई। आयोजन सचिव एवं क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला मुकाबला सब-जूनियर वर्ग में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों की कई टीमें हिस्सा लेंगी। सीनियर वर्ग के मुकाबले 17 जून से आईटीआई साकेत क्रिकेट एकेडमी में खेले जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.