बोकारो, फरवरी 17 -- भंडारीदह, प्रतिनिधि। कोल इंडिया ने बीते साल पहली जुलाई से ही ड्रेस कोड लागू कर दिया। और इसके तरह हर अनुषंगी इकाई के निदेशक सहित प्रत्येक अधिकारी एवं मजदूर को एक ही ड्रेस में अपने-अपने कार्य स्थल पर काम करने आना है। परंतु बेरमो कोयलांचल में ऐसा नहीं देखने को मिल रहा है। यहां ढोरी, बीएंडके व कथारा प्रक्षेत्र महाप्रबंधक कार्यालय हो या फिर परियोजना पदाधिकारी कार्यालय हो या कोलियरी क्षेत्र, अधिकांश अधिकारी व मजदूर आज भी अपनी मर्जी वाली ड्रेस में नजर आते हैं। प्रबंधन की बातों को किया जा रहा है अनसुना : एक पड़ताल की गई तो देखा गया कि ढोरी प्रक्षेत्र अन्तर्गत एसडीओसीएम एवं तारमी ओसीपी में भी ऐसा ही है। ड्रेस कोड नियम को ताक पर रखा देखा जा सकता है। कुछ अधिकारी एवं कर्मचारी ड्रेस कोड नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। हालांकि एसडीओसी...