जमशेदपुर, जुलाई 23 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल में रेल कर्मचारियों के ड्रेस भत्ता को लेकर संसय की स्थिति बनी हुई है। ड्रेस भत्ता को लेकर रेलवे मेंस कांग्रेस मंडल पदधिकारियों से मिलकर संसय स्थिति दूर करने में जुटा है। जानकार बताते हैं कि, अन्य कई मंडलों में फिलहाल ड्रेस भत्ता का भुगतान रोक दिया गया है। मालूम हो कि, सभी श्रेणी के रेलकर्मियों को ड्रेस भत्ता मिलता है, जो बैंक खाता में वेतन राशि के साथ रेलवे भुगतान करता है। मेंस कांग्रेस नेता शशि मिश्रा ने बताया कि, वेतन के साथ ड्रेस भत्ता भुगतान को लेकर अनिश्चितता गुरुवार शाम तक खत्म हो सकती है। यह भी पढ़ें- वर्दी के लिए पात्रता नहीं रखने वाले कर्मचारियों का ड्रेस भत्ता रोकने का आदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...