चम्पावत, जुलाई 16 -- चम्पावत। आरसेटी में 31 दिनी ड्रेस डिजाइन प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि नाबार्ड की स्वाति कार्की ने किया। उन्होंने प्रशिक्षण में मिली जानकारी से स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित किया। आरसेटी निदेशक प्रांशु मैठाणी ने बताया कि प्रशिक्षण स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में ड्रेस डिज़ाइन, सिलाई, कटिंग, पैटर्न मेकिंग तथा परिधान निर्माण से संबंधित जानकारी दी जाएगी। आरसेटी के फैकल्टी विजय लडवाल, प्रकाश चंद्र , राजेश पंत, छवि दत्त पाण्डेय और अमर पटवा ने सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...