नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- हिंदू धर्म में दिवाली को साल के सबसे बड़े त्योहार में गिना जाता है। यह रोशनी, खुशियों, प्रेम, समृद्धि और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस त्योहार के दिन लोग लक्ष्मी जी और गणेश जी की पूजा करते हैं और अपनों के साथ समय बिताते हैं। आजकल दिवाली से पहले दिवाली पार्टी का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है। ये रोशनी, खुशियों, मिठाइयों और अपनों के साथ जश्न मनाने का एक खूबसूरत मौका होता है। बहुते लोग घर पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर ही दिवाली पार्टी प्लान करते हैं। अगर आप भी घर पर ही दिवाली पार्टी प्लान कर रहे हैं तो आपके काम को आसान बनाने के लिए हम दिवाली पार्टी के लिए चेक लिस्ट लेकर आए हैं।1) दिवाली पार्टी का ड्रेस कोड पार्टी को यादगार और मजेदार बनाने के लिए ड्रेस कोड तय करें। ये पार्टी को खास बनाने का काम करती है...