ड्रेस कोड में ही आएं अस्पताल, जींस-टीशर्ट पहनकर ड्यूटी अनुशासनहीनता
कन्नौज, जून 16 -- कन्नौज। स्वास्थ्य विभाग में अनुशासन और कार्यालयों की गरिमा बनाए रखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पुरुष अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया है। नए निर्देशों के तहत अब स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत पुरुष कर्मचारी केवल औपचारिक वेशभूषा में ही ड्यूटी करेंगे। सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि हाल के दिनों में यह देखा गया है कि कुछ अधिकारी और कर्मचारी जींस, टी-शर्ट तथा अन्य अनौपचारिक परिधान पहनकर कार्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंच रहे हैं। इससे न केवल सरकारी कार्यालयों की गरिमा प्रभावित होती है, बल्कि कार्यस्थल के अनुशासन और पेशेवर वातावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.