मधुबनी, अप्रैल 13 -- शत्रुमर्दन कुमार दीपक मधवापुर । साहरघाट स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक की बर्बरता का मामला सामने आया है। नौवीं कक्षा के छात्र आदित्य धनराज को शिक्षक ने इतनी बेरहमी से पीटा कि वह बेहोश हो गया और उसकी नाक से खून बहने लगा। छात्र के पिता का कहना है कि आदित्य का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने स्कूल ड्रेस कोड से अलग रंग के मोजे पहन रखे थे। घायल छात्र को सीएचसी मधवापुर में इलाज कराया गया है।पीड़ित छात्र के पिता बासुकी नाथ गुप्ता का कहना है कि शिक्षक अविनाश कुमार ने पहले तो मोजे के लिए उनके बेटे से जुर्माने के तौर पर नकद राशि ली। यह भी पढ़ें- जिले के निजी स्कूलों की फीस, ड्रेस व किताबों पर सख्ती इसके बाद उन्होंने करीब 40 मिनट तक बच्चे की पिटाई की। पिटाई के कारण छात्र के शरीर पर गहरे जख्म के निशान बन गए हैं। घटना के बाद से स्कूल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.