ड्रेस कोड का विचार औचित्यहीन : प्रो. अनिल उपाध्याय
वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी। विश्वविद्यालयों में ड्रेस कोड लागू करने के उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय के बयान को प्रो. अनिल कुमार उपाध्याय ने औचित्यहीन करार दिया है। प्रो. उपाध्याय विद्यापीठ पत्रकारिता विभाग के पूर्व प्रमुख और अध्यापक संघ के पूर्व अध्यक्ष हैं। प्रो. उपाध्याय ने उच्च शिक्षामंत्री के बयान पर कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति का अधिकार राज्यपाल को है मगर राज्य विश्वविद्यालय स्वायत्तशासी संस्था के रूप में कार्य करते हैं। ऐसे में यहां ड्रेस कोड लागू करने का निर्णय विश्वविद्यालयों के अधिकार में है। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालयों में निर्धन वर्ग के बच्चे भी पढ़ने आते हैं। ड्रेस कोड लागू करना उनपर आर्थिक बोझ डालना होगा। यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालय और कॉलेजों में ड्रेस कोड लागू करने के फैसले का स्वागत उन्होंने इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.