नई दिल्ली, मार्च 2 -- संजू सैमसन की 97 रनों की पारी के दम पर भारत ने रविवार, 1 मार्च को वेस्टइंडीज को 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' में 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में कदम रखा। वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 196 रनों का मुश्किल टारगेट रखा था। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पहले कभी इतना बड़ा स्कोर चेज नहीं किया था, मगर सैमसन ने अपने करियर की सबसे बेस्ट पारियों में से एक ईडन गार्ड्स पर खेल भारत को जीत दिलाई। भारत की इस जीत पर खिलाड़ियों का क्या रिएक्शन था, कैसे सबने सैमसन को बधाई दी और ड्रेसिंग रूम में पहुंचकर संजू ने क्या किया? बीसीसीआई ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। यह भी पढ़ें- गंभीर ने समझा सैमसन का दर्द, खौफनाक 'न्यूजीलैंड सीरीज' को याद कर कह दी ये बात वीडियो में सबसे पहले देखने को मिल रहा है कि संजू सैमसन के विनिंग शॉट ल...