नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- राजस्थान रॉयल्स ने भले ही पंजाब किंग्स का विजय रथ आईपीएल 2026 में रोक दिया, लेकिन कप्तान रियान पराग को ड्रेसिंग रूम में एक ऐसी हरकत करते हुए पकड़ा गया, जिसके लिए उन पर ऐक्शन हो सकता है। रियान पराग पंजाब किंग्स वर्सेस राजस्थान रॉयल्स मैच के बीच में ड्रेसिंग रूप में एक ऐसी चीज का इस्तेमाल करते हुए नजर आए, जो भारत में बीते आधा दशक से ज्यादा समय से बैन है। इतना ही नहीं, यह एक ऐसी हरकत है, जिसे उनके चाहने वाले बिल्कुल पसंद नहीं करेंगे। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले गए मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में वैपिंग यानी स्मोकिंग करते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि रियान पराग ड्रेसिंग रूम में बैठे हुए हैं और उनके हाथ में ई-सिगरेट है। भारत में ई-सिगर...