चंदौली, अप्रैल 26 -- सकलडीहा। क्षेत्र के ताजपुर स्थित चन्ना ड्रेन से बीते कई दिनों से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। जेसीबी से खुदाई कर निकाली गई मिट्टी को ट्रैक्टरों के माध्यम से ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। किसान नेताओं ने सिंचाई विभाग की मिलीभगत का आरोप लगाया है, जिससे किसानों को कटान का खतरा सता रहा है। इस संबंध में एक्सईएन सुरेश आजाद ने बताया कि मामले की जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...