गौरीगंज, मई 4 -- भादर। संवाददाता पीपरपुर थाना अंतर्गत गुड़ुरी गांव से होकर गुजरने वाली लहना ड्रेन जिसे मनोरमा नदी के नाम से भी जाना जाता है, में सोमवार की सुबह एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सुबह लगभग 11 बजे 22 वर्षीय परवेज मुशर्रफ अपने दो साथियों के साथ ड्रेन में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद किशोरों ने मदद के लिए शोर मचाते गांव पहुंचकर ग्रामीणों को सूचना दी।सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक परवेज मुशर्रफ पुत्र इरफान अली पीपरपुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर मजरे वैधिकपुर का निवासी था। यह भी पढ़ें- ड्रेन में स्नान कर रहे युवक की डूबने से मौत वह अपने ननिहाल गुड़ुरी गांव में सलामत अली उर्फ महीद के यहां बीते शनिवार को शादी समारोह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.