गुड़गांव, अप्रैल 12 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। दिल्ली-जयपुर हाईवे के नरसिंहपुर से बादहशाहपुर तक ड्रेन निर्माण में देरी होने ससे जलभराव का संभावना बढ़ गई है। नौ करोड़ का बजट मंजूरी होने के बाद कार्य शुरू होने में अभी और समय लगेगा। एचएसआईआईडीसी बरसात से पहले ड्रेन का निर्माण नहीं कर पाएगा। बारिश में हाईवे की सर्विस रोड पर जलभराव रोकने लिए जीएमडीए-एनएचएआई इंतजाम करेंगे। एचएसआईआईडीसी हाइवे की सर्विस रोड पर नरसिंहपुर में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की तैयारी में है। नई ड्रेन बनाने के साथ सड़क और पाइप लाइन परियोजना से बरसाती पानी की निकासी की योजना बनी है। इससे सड़क पर जलभराव न होने से जाम की समस्या नहीं रहेगी। इसके लिए 800 एमएम की पाइपलाइन बिछाई जाएगी, ताकि बारिश का पानी सीधे ड्रेन में चला जाएगा। सड़क पर जलभराव नहीं होगा। इसको लेकर नौ...