ड्रेन नाला सफाई में भ्रष्टाचार का आरोप, किसानों ने किया प्रदर्शन
चंदौली, मई 31 -- चंदौली, संवाददाता। शहाबगंज ब्लॉक के खिलची गांव के किसानों ने ड्रेन नाला सफाई में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नहर में ही खड़े होकर जमकर नारेबाजी की। चेताया कि ड्रेन नाले की खुदाई और मरम्मत नहीं करायी गई तो किसान सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को विवश होंगे। इसके लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदारी होगा।
किसानों की चिंताएं किसानों ने कहा कि एक तरफ सरकार जीरो भ्रष्टाचार की बात करती है। वहीं विभागीय अधिकारी नहर सफाई के नाम पर सिर्फ कोरमपूर्ति कर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। इससे किसान और ग्रामीणों को विवश होकर आंदोलन की राह अपनानी पड़ रही है। किसानों ने कहा कि बीते दिसंबर माह में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मिलकर नाले ड्रेन की सफाई को लेकर गुहार लगाई गई थी। इसपर नहरों की सफाई ड्रेनों की खुदाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.