चंदौली, जून 13 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। धान की नर्सरी डालने के समय ड्रेन की खुदाई और सफाई न होने से शनिवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। चहनियां विकास क्षेत्र के खोनपुर गांव के पास काफी संख्या में किसान सड़क पर उतर आए और बंधी डिवीजन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने विभाग के कथित ढुलमुल रवैये पर नाराजगी जताते हुए जल्द ड्रेन की खुदाई व साफ-सफाई कराने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि बंधी डिवीजन के अंतर्गत खोनपुर वाया सुरतापुर ड्रेन की पिछले लगभग 10 वर्षों से न तो खुदाई हुई है और न ही नियमित साफ-सफाई कराई गई है। इसके कारण जल निकासी पूरी तरह प्रभावित हो गई है और खेती-किसानी पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि ड्रेन की सफाई और खुदाई के लिए टेंडर होने के बावजूद कार्य शुरू नहीं कराया गया, ज...